चूका में मां रणकूची 20 ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते सस्ता गल्ला विक्रेता राजू तिवा?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे चूका क्षेत्र में रविवार से ट्वेंटी-20 मां रणकूची क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में पूर्णागिरि सेलागाड़ ने फुरक्या झाला की टीम को 196 रनों से शिकस्त दी।
चूका मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्णागिरि धाम के सस्ता गल्ला विक्रेता राजू तिवारी ने किया। टॉस जीतकर पूर्णागिरि सेलागाड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज सौरभ पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 85 रन बनाए, जबकि दूसरे बल्लेबाज पंकज पांडेय ने भी अर्द्धशतक मारते हुए 52 रनों का योगदान दिया। जवाबी बल्लेबाजी में फरक्या झाला की टीम महज 21 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। आयोजन समिति में अध्यक्ष राहुल सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह डैनी आदि शामिल हैं।