फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल जीत केनाल ए ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
बनबसा में क्रिकेट फाइनल जीत अतिथियों से ट्राफी लेते केनाल ए के खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्व. कैप्टन भोपाल सिंह मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत केनाल ए ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच राहुल ध्यानी एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार निक्की चंद को मिला। विजेता टीम को 30 एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये की नकद राशि इनाम में दी गई।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में रविवार को स्व. कैप्टन भोपाल सिंह थापा मेमोरियल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केनाल ए एवं भजनपुर इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर केनाल ने सात विकेट पर 117 रन बनाए, जिसमें राहुल ध्यानी ने सर्वाधिक 58 रनों को योगदान दिया। भजनपुर के गेंदबाज जंगबहादुर थापा, अमित ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में भजनपुर की टीम आठ विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। निक्की ने 22 रन जुटाए।
केनाल के गेंदबाज माकन ने तीन विकेट लिए। रमेश चौहान, दीपक कार्की निर्णायक, आरएस धामी, नवल कर्नाटक, लोकेंद्र चंद स्कोरर रहे। जैक जॉनसन, गोल्डी, धर्मेंद्र, नरेंद्र पंत ने आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, डॉ. उमेश सोन दास, रविंद्र पांडे, ललित वर्मा, पवन कापड़ी, जनक चंद आदि ने पुरस्कार बांटे। वहां आयोजक जंगबहादुर थापा, जगदीश चंद, योगेंद्र पांडे, राकेश चंद, दीपक सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें