फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुदमी नया बस्ती से ज्ञानखेड़ा पहुंची क्रिकेट ट्राफी

विज्ञापन
बनबसा नया बस्ती में क्रिकेट खिलाड़ी ट्राफी व अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। न्यू शारदा क्रिकेट क्लब गुदमी नया बस्ती की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ज्ञानखेड़ा इलेवन ने गढ़ीगोठ के न्यू शारदा स्पोर्ट्स क्लब को हरा ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नयाबस्ती खेल मैदान में पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में ज्ञानखेड़ा इलेवन ने रोहित के सर्वाधिक 27 रनों की मदद से 10 विकेट पर 125 रन बनाए। न्यू शारदा स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज विनोद भारती ने चार विकेट लिए। न्यू शारदा स्पोर्ट्स क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 82 रनी ही बना सकी। सर्वाधिक 18 रन जीवन ने जुटाए। ज्ञानखेड़ा इलेवन के गेंदबाज दीपांशु ने चार विकेट लिए। गजेंद्र सिंह सामंत, निर्मल कुमार अंपायर, शुभम स्कोरर रहे। कमलेश भट्ट ने आंखों देखा हाल सुनाया। स्थानीय लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें