चंपावत जिले के केवीके में एक दिनी जागरूकता कार्यशाला में मौजूद काश्तकार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर कृषि विभाग की ओर से संचालित आत्मा योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) लोहाघाट में एक दिनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के चारों विकासखंडों से 60 महिला-पुरुष किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि किशोर पांडेय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. एमपी सिंह ने सब्जियों, फलदार वृक्षों में लगने वाले रोग, कीट व्याधि का उपचार बताया। उन्होंने रासायनिक खेती से हो रहे दुष्प्रभाव रोकने के उपाय बताए। आत्मा के उपपरियोजना निदेशक अनुभव रयाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में उद्यान सचल दल केंद्र प्रभारी मदन रावत समेत आत्मा योजना के सभी ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आदि रहे।