इलैक्ट्रिक रेल सेवा के लिए टनकपुर रेलवे स्टेशन में बिछाई गई विद्युत लाईन।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से इलेक्ट्रिक रेलगाड़ी दौड़ाने के लिए विद्युतीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पीलीभीत से टनकपुर तक 65 किमी रेल लाइन पर पोल लगाने के बाद अब विद्युत लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। बनबसा तक करीब 12 किमी लंबी बिजली लाइन बिछाई जा चुकी है। काम की रफ्तार से उम्मीद है कि मार्च तक सीमांत का यह अंतिम रेलवे स्टेशन इलेक्ट्रिक रेल सेवा से जुड़ जाएगा। तीन साल पूर्व बड़ी रेल सेवा से जुड़ने के बाद रेलवे ने टनकपुर को भी इलेक्ट्रिक रेल सेवा से जोड़ने का काम शुरू किया है। कोरोना के कारण इन दिनों ट्रेनों का संचालन बंद रहने से यह काम निर्बाध गति से चल रहा है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल के मुताबिक रेलवे ने पावर ग्रिड कंपनी नोएडा को 21 मार्च तक विद्युतीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है।