फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर स्टेडियम की हुई क्रिकेट ट्राफी

विज्ञापन
बनबसा चंदफार्म में क्रिकेट खिलाड़ी पुरस्कर व अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब चंदफार्म की ओर से राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश राजा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसके फाइनल में टनकपुर स्टेडियम ने रुद्रपुर पुलिस लाइन को 129 रनों से हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने विजेता टीम को 20 हजार और उपविजेता टीप को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

चंदफार्म मैदान में शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी कर टनकपुर स्टेडियम ने जतिन के 47 और पुष्कर के 29 रनों की मदद से 20 ओवरों में सात विकेट पर 180 रन बनाए। रुद्रपुर के गेंदबाज उमेश ने दो विकेट लिए। जवाब में रुद्रपुर पुलिस लाइन की टीम 13 ओवरों में 51 रनों पर ढेर हो गई। टनकपुर स्टेडियम के गेंदबाज दीपक ने चार विकेट लिए। मैच में 13 विकेट लेने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज टनकपुर स्टेडियम के दीपक, सर्वाधिक 143 रन बनाने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जतिन को ढाई-ढाई हजार की राशि पुरस्कार में मिली। विजय जोशी, नवीन भट्ट अंपायर, राजेंद्र सिंह स्कोरर थे। भूपेंद्र चंद, भीम चंद ने आंखों देखा हाल सुनाया। वहां विशाल चंद, डॉ. जनक चंद, देवेंद्र खोलिया, त्रिभुवन जोशी, केवल सिंह रावत, विक्रम चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें