बनबसा चंदफार्म में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब की ओर से राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश राजा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके सेमीफाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम ने नगरा तराई के मनोज इलेवन को 71 रनों से हरा फाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चंद ने किया।
मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर टनकपुर स्टेडियम ने जतिन के सर्वाधिक 83 रनों के सहयोग से 16 ओवरों में चार विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में मनोज इलेवन 16 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी। सर्वाधिक 26 रन तुषार ने जुटाए। टनकपुर स्टेडियम के गेंदबाज नीरज, दीपक ने दो-दो विकेट लिए। विजय जोशी, अमित जोशी अंपायर, राजेंद्र सिंह धामी, नवीन भट्ट स्कोरर, भूपेंद्र चंद, भीम चंद उद्घोषक थे। विशाल चंद, डॉ. जनक चंद, देवेंद्र खोलिया, त्रिभुवन जोशी, केवल सिंह रावत, विक्रम चंद आदि ने सहयोग दिया।