फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्रीम पौडरा घिसनी किलै नै...

Thu, 07 Aug 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक के वल्सो में आषाढी महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के वल्सों गांव में तीन दिवसीय आषाढ़ी महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। समिति के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में अनीता बिष्ट, दान सिंह, नारायण सिंह, तेज सिंह, गणेश सिंह और शिवराज सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने नैनीताल की मधुली हिट म्यार दगाड़, मेरा देवरा मोहन तेरी केमुवैं गाड़ी, और क्रीम पौडरौ घिसनी किलै नै आदि गीतों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। संचालन योगेश सिंह ने किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, पंकज सिंह, दीपक बिष्ट, भवन सिंह, टीक सिंह, तेज सिंह, मान सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें