फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ओ नंदा सुनंदा तू दैंण है जाए...

Thu, 07 Aug 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोज
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव के तीसरे दिन खटीमा से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह मेहर की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जन जागृति सांस्कृतिक समिति खटीमा के दल नायक अशोक सिंह महर के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाए वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने कुमाऊनी, गढ़वाली ,पंजाबी ,राजस्थानी, नेपाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, बाराकोट चौकी प्रभाी हरीश प्रसाद रहे। महोत्सव की व्यवस्थाओं में पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, विजय सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, शिवदत्त जोशी, प्रकाश सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह, जीत सिंह, अमर सिंह, मोहित बोहरा, त्रिलोक सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें