लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में सीआरसी कोलीढेक विजेता, सीआरसी भुमलाई उप विजेता रही।
जीआईसी खेल मैदान में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश देव ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। मुख्य शिक्षाधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। शिक्षक दीप जोशी के निर्देशन और जीवन मेहता के संचालन में आयोजित प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मोहम्मद कैफ, नैतिक, आयुष, बालिकाओं में हिमानी, प्रियांशी, कोमल ने बाजी मारी।
100 मीटर में राज कुंवर, नैतिक कुमार, सूरज सिंह, बालिकाओं में हिमानी, अनामिका, अंजलि, 400 मीटर में मो.कैफ, मनोज घटवाल, पंकज सिंह, बालिकाओं में लक्ष्मी, अंजलि, प्रियांशी, लंबी कूद में प्रत्यूष, अरुण, ईशांत, बालिकाओं में गीता, अमिषा, वर्षा पहले तीन स्थानों पर रहीं।
जूनियर वर्ग बालकों की 100 मीटर दौड़ में गणेश गिरी, रियांशु कुमार, अनिल शर्मा, बालिकाओं में पायल, भूमिका, निहारिका, 600 मीटर दौड़ में दीपक सामंत, विमल सिंह, चिराग धौनी बालिकाओं में लक्ष्मी चंद, मनीषा, संजना, लंबी कूद में ललित सिंह, रितिक कुंवर, प्रियांशु फर्त्याल, बालिकाओं में पायल धौनी, मनीषा, प्रीति, गोला फेंक में रोहन पुजारी, दीपक राम, ललित सिंह, बालिकाओं में पायल, कृतिका, हीरा, 400 मीटर में मनीषा विश्वकर्मा, अंकिता धौनी, निमिषा भट्ट, चक्का फेंक में आकांक्षा, कृतिका, निकिता ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निर्णायकों में नरेंद्र सिंह अधिकारी, कमलेश जोशी, कैलाश फर्त्याल, नरेश जोशी, प्रमोद भट्ट, विनोद गिरी, चंद्रकिशोर पांडेय, शंकर अधिकारी, दीवान पुजारी, दिनेश फर्त्याल, दिनेश ढेक आदि मौजूद थे।