फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों को काउंसलिंग शुरू

Wed, 24 Jun 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बेसिक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के अनिवार्य तबादलों को लेकर काउसंलिंग शुरू हो गई है। बुधवार को प्राइमरी वर्ग की काउंसलिंग निपटी। स्थानांतरण की सूची 26 जून को घोषित होगी।
विज्ञापन


चंपावत जिले में शिक्षकों के 15 प्रतिशत अनिवार्य तबादले सुगम से दुर्गम और 10 फीसदी दुर्गम से सुगम स्कूलों में होने हैं। इसे लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक और प्रधानाध्यापक शिक्षा भवन में आवेदन और अन्य औपचारिकताओं के साथ मौजूद रहे। देहरादून से प्रेक्षक के रूप में मौजूद उप शिक्षा निदेशक सत्यनारायण के अलावा मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी आर्या, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा), प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, रवींद्र पांडेय, केएन महंत आदि ने तबादले की प्रक्रिया को पूरा किया। बृहस्पतिवार को जूनियर हाईस्कूल की काउसंलिंग होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें