फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कैंसर, दिल और किडनी बीमारी का दिया मरीजों को परामर्श

Sun, 07 Dec 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत अस्पताल में मरीजों का इलाज करते किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में लोगों को श्वास, किडनी, लिवर, न्यूरो, कैंसर और हृदय रोग विशेषज्ञों का परामर्श मिला। पहली बार स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल ने सुपर सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में चंपावत, पिथौरागढ़ जिले के लोग भी चिकित्सा परामर्श के लिए पहुंचे। कैंप में निशुल्क इको, स्पाइरोमेट्री, फाइब्रोस्कैन जांच हुई। इन जांचों के माध्यम से मरीजों के गेस्ट्रो, हृदय, फेफड़ों की वास्तविक स्थिति का पता चलता है।
विज्ञापन

अस्पताल में वरिष्ठ श्वास और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित सिंह, न्यूरो सर्जन डॉ. शशांक शाह, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित, पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम गुप्ता और कैंसर सर्जन डॉ. सिद्धांत सिंह ने 382 से अधिक मरीजों का इलाज किया। शिविर लगने से दिल, किडनी, कैंसर संबंधी बीमारी के इलाज के लिए बाहर जाने वाले लोगों ने राहत महसूस की। प्रभारी पीएमएस डॉ. वेंकटेश ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में कई मरीज ऐसे थे तो दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी से अपना इलाज कर रहे थे। शिविर लगने वह अपनी सभी रिपोर्ट साथ लेकर आए और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

जिला अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दिल की बीमारी के लिए सही परामर्श मिला। चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक नहीं है। ऐसे शिविर बीच-बीच में लगाए जाने चाहिए। - हरिनंदन खर्कवाल, बिसज्यूला
विज्ञापन

-
चंपावत अस्पताल में सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक से इलाज कराकर अच्छा लगा। बरेली जाने से बच गए। अब चिकित्सकों की सलाह के बाद दवा लेना आसान होगा। हर माह ऐसे पांच शिविर लगाए जाने की जरूरत है। - प्रहलाद राम, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें