फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुग्ध उत्पादन से हर माह लाखों की आय अर्जित कर रहे मदन

Sun, 07 Dec 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। फोर्ती गांव निवासी मदन उपाध्याय दुग्ध उत्पादन कर हर महीने लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है। उन्होंने करीब तीन साल पहले दो गाय खरीद दुग्ध उत्पादन का काम शुरू किया। वह दो गाय से प्रतिदिन आठ लीटर दूध बेचकर हजारों की आय करने लगे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 15 गायों से 75 लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन शुरू किया। अब वह हर माह लाखों की आय अर्जित कर रहे हैं। मदन ने बताया कि भविष्य में उनका लक्ष्य प्रतिदिन 200 लीटर दूध का उत्पादन करने का है। इसके अलावा वह गाय के गोबर से खाद भी बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस स्वरोजगार से आज उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें