फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में किए गए कोटिकरण की विसंगति दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग में स्थानांतरण को लेकर गठित कोटिकरण समिति की ओर से किए गए सुगम और दुर्गम श्रेणी के निर्धारण में विसंगति पैदा हो गई है, जिसको सुधारने की मांग को लेकर फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई ने डीएम एसएन पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा गया है कि शिक्षा विभाग में गठित समिति की ओर से कई स्कूलों का गलत कोटिकरण कर दिया गया है। इससे मिनिस्टीरियल संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों को स्थानांतरण और पदोन्नतियों में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोटिकरण में राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना का उल्लंघन किया गया है, जबकि शासन की अधिसूचना में जिन ब्लॉकों को दुर्गम श्रेणी में कोटिकरण किया गया है, जिला स्तर पर उन ब्लॉको को सुगम में रखा गया है। जिला स्तर पर राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन आदि विभाग जिनकी ग्राम स्तर तक इकाई गठित हैं के कोटिकरण और शिक्षा विभाग के कोटिकरण में भारी अंतर है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन और महामंत्री जीवन चंद्र ओली आदि के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में जल्द कोटिकरण न सुधारे जाने पर सक्षम न्यायालय में वाद दायर किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें