फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपलिंग केंद्र की व्यवस्था नहीं होने से घसियारा मंडी वार्ड के लोगों की नहीं हो पाई कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सैंपलिंग केंद्र की व्यवस्था न होने से बृहस्पतिवार को शहर के घसियारा मंडी वार्ड के लोगों की सैंपलिंग नहीं हो सकी। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम को बनबसा जाना पड़ा। पता चला कि नोडल अधिकारी बनाए कर्मचारी ने दूसरे व्यक्ति को नोडल अधिकारी बनाकर सैंपलिंग की व्यवस्था करने भेजा था। स्वास्थ्य टीम ने महाविद्यालय प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगा उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड नंबर नौ घसियारा मंडी कॉलोनी के लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग होनी थी। इसके लिए प्रशासन ने जीजीआईसी के पुराने भवन को केंद्र बनाया था, लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची तो बैठने की व्यवस्था नहीं मिली। कमरा भी साफ नहीं था। इस पर विभागीय टीम इस भवन के सामने राजकीय महाविद्यालय में गई तो वहां भी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। इसलिए टीम बनबसा चली गई। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि सैंपलिंग केंद्र की व्यवस्था वाले नोडल अधिकारी ने दूसरे व्यक्ति को भेजा था। महाविद्यालय प्रशासन भी वांछित सहयोग नहीं दे सका।
टनकपुर में दो और मिले कोरोना संक्रमित
टनकपुर (चंपावत)। शहर में दो लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि पिछले दिनों हुई सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट में सीमेंट रोड कॉलोनी निवासी 56 साल का एक व्यक्ति और 35 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों में न तो कोरोना जैसे लक्षण पाए गए हैं और न ही उनका कोई यात्रा इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें