फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर और बनबसा में कैंप लगाकर जारी किए गए मनरेगा के जॉब कार्ड

विज्ञापन
जॉब के लगे कैंप में मौजूद विकास खंड के अधिकारी और ग्राम प्रधान। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। विकासखंड चंपावत ने ज्ञानखेड़ा और चंदनी में बृहस्पतिवार को कैंप लगाए गए। इस दौरान मनरेगा के तहत 440 लोगों के आवेदन जमा कर जॉब कार्ड बनाए गए। बीडीओ कमल किशोर पांडेय ने ग्राम प्रधानों को सरकारी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण भी किया। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में उन्हीं व्यक्तियों के पंजीकरण आवेदन पत्र स्वीकृत होंगे, जिन्होंने मनरेगा में 90 कार्य किया है। कैंप में मनरेगा के जेई, रोजगार सहायक, वीडीओ, वीपीडीओ के साथ मोहनपुर और चंदनी न्याय पंचायत की 20 ग्राम पंचायतों के प्रधान थे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ने बताया कि शुक्रवार को बनबसा के चंदनी एवं टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में शिविर लगेंगे। इनमें आने वाले आवेदक अपने फार्म जमा कर सकेंगे। उन्होंने केवल मजदूरी करने के इच्छुक ग्रामीणों से ही जॉब कार्ड बनवाने की अपील की है ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन चंद राजपूत ने कोरोना से बचने के लिए ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भीड़ नियंत्रण के लिए ग्रामीणों के आवेदन पत्र खुद जमा कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें