फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर संकुल स्तर पर हो शिक्षकों-विद्यार्थियों की कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना काल में सात माह से अधिक समय तक स्कूलों के बंद रहने के बाद दो नवंबर को फिर से विद्यालय खुल जाएंगे। इसे लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं राजकीय शिक्षक संघ ने सीईओ को ज्ञापन भेजकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों की कोरोना जांच जिला मुख्यालय के बजाय संकुल मुख्यालय में करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता और मंत्री जगदीश सिंह अधिकारी का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, उचित दूरी सहित तमाम उपाय जरूरी हैं। स्कूलों में मास्क, थर्मल मशीन, सैनिटाइजर, साबुन, हैंडवॉश आदि के लिए विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप बजट देने की मांग की गई। शिक्षकों के अलावा विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भी संकुल स्तर पर कोरोना जांच कराई जाए। स्कूलों के निरीक्षण के लिए सीईओ की ओर से गठित शिक्षाधिकारियों की जांच समिति का भी अनिवार्य रूप से कोरोना परीक्षण कराया जाना चाहिए। नियंत्रण कक्षों सहित विभिन्न स्थानों पर तैनात शिक्षकों को भी तुरंत कार्यमुक्त किया जाए, ताकि शिक्षण कार्य सुचारु कराया जा सके।
कोरोना से बचाव को स्कूलों में सभी प्रबंध किए गए हैं। शिक्षकों की जांच चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर अस्पताल में कराई जाएगी। स्कूलों के स्तर पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें