फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए टनकपुर में वार्ड दर वार्ड कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग ने हर वार्ड में कैंप लगाकर कोरोना जांच की सैंपलिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने शहर के वार्ड 11 में 27 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए, जबकि पांच लोगों का ट्रूनेट टेस्ट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को शहर के हर वार्ड में कैंप लगाकर लोगों की कोरोना जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार से शहर के वार्ड 11 से कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग शुरू हो गई है। चिकित्साधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कैंप लगाकर 27 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर और पांच लोगों के सैंपल ट्रूनेट जांच के लिए लिए गए हैं। अभी ट्रूनेट सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आ पाई थी। डॉ. उमर ने बताया कि बुधवार को भी वार्ड 11 में ही कैंप लगाकर सैंपलिंग की जाएगी।
मास्क न पहनने पर 1151 लोगों पर हुई कार्रवाई
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने नवंबर में कोविड 19, एमवी एक्ट, पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 299200 रुपये का राजस्व वसूला। बिना मास्क घरों के बाहर घूमने पर नवंबर में 1151 लोगों पर और एमवी एक्ट के उल्लंघन पर 172 वाहनों के चालान हुए। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तीन वाहन जब्त किए गए जबकि 38 वाहनों के कोर्ट के चालान हुए। क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था में खलल पैदा करने के जुर्म में चार लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 250 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें