फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
टनकपुर में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने नए कृषि कानून को किसानों के हित के विपरीत बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे आए। उन्होंने शहर के चड्डा चौराहे पर कृषि कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। युकां जिलाध्यक्ष प्रहरी ने कहा कि नए कृषि कानून से न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था खत्म होने से किसानों का शोषण होने लगा है। वहीं बिजली संशोधन कानून से किसानों को बिजली के बिलों में मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म की जा रही है।
प्रदर्शन करने वालों में राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिलाध्यक्ष रईस अहमद, युकां जिला सचिव दीपक पाठक, हरीश गौड़, कमल किशोर मेहरा, राहुल कुमार, संजू सिंह, मो. सलमान, सुरेंद्र सिंह, शंकर राणा, इरसाद अंसारी, कादिर अली, श्याम कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें