फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर जीआईसी के प्रधानाचार्य त्रिपाठी की कोरोना से मौत, शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की मौत हो गई। उनके बड़े बेटे के कोरोना संक्रमित मिलने पर उनकी भी जांच की गई जिसमें वह भी संक्रमित पाए गए। इलाज के दौरान रविवार सुबह हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बभनपुर प्रतापगढ़ के निवासी थे और खटीमा में रह रहे थे।
विज्ञापन

13 जुलाई को स्कूल आते समय चकरपुर के पास वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। वह हादसे के दर्द से संभल भी नहीं पाए थे कि उनका बड़ा बेटा कोरोना संक्रमित पाया गया। इसी दौरान प्रधानाचार्य की तबियत अचानक खराब हुई तो उन्हें एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही विधायक कैलाश गहतोड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार आदि लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें