फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट तहसील और एसडीएम कार्यालय 48 घंटे के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तहसील, एसडीएम कार्यालय और एसबीआई की लोहाघाट शाखा में आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि एसबीआई के शाखा प्रबंधक और तहसील कर्मियों के पॉजिटिव होने के बाद तहसील, एसडीएम कार्यालय और एसबीआई शाखा को 48 घंटों के लिए सील कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम नायब तहसीलदार कोरोना संक्रमित हुए थे। रविवार और सोमवार के अवकाश के बाद मंगलवार को तहसील कर्मियों की कोरोना जांच की गई। उप जिला अस्पताल के एमएस डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि 40 तहसील कर्मियों की एंटीजन जांच में सात संक्रमित पाए गए। वहीं एसबीआई के शाखा प्रबंधक भी संक्रमित आए हैं। साथ ही मंगलवार को संक्रमित आए तहसील कर्मियों और शाखा प्रबंधक को भी आइसोलेट कर दिया गया है।
तीन दिन बाद खुले बैंक, कोरोना निर्देश की उड़ीं धज्जियां
चंपावत/लोहाघाट। तीन दिन बाद खुले बैंकों में सुबह से ही लोग की भीड़ उमड़ने लगी। कई जगह लंबी लाइनें लगी रही तो कई जगह कोरोना के निर्देशों की भी जमकर अनदेखी हुई। लीड बैंक प्रबंधक अरुण कुमार जोशी ने बताया कि जिलेभर में 30 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन

28 नवंबर को चौथा शनिवार होने, रविवार के बाद 30 नवंबर को गुरुनानक जयंती का अवकाश होने के चलते बैंक तीन दिन नहीं खुले। मंगलवार को बैंक खुलते ही कई जगह लोगों ने न मास्क पहनता था और न ही उचित दूरी का पालन किया। बाद में लोहाघाट की एसबीआई शाखा में प्रबंधक के संक्रमित आने की जानकारी से लोग सहम गए। अलबत्ता बाद करीब सवा 11 बजे बैंक को बंद कर दिया गया।
पिथौरागढ़ में एक्टिव केसों की संख्या हुई 219
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के बेस अस्पताल कोरोना केंद्र में एक्टिव केसों की संख्या 219 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि मंगलवार को 20 कोरोना के मामले आए हैं। इसमें 14 आरटीपीसीआर, चार ट्रूनेट और दो एंटिजन में पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। उन्हें 29 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिले में अब कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 29 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें