फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में कोरोना पॉजिटिव महिला का प्रसव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव महिला का सफल प्रसव हुआ। डॉक्टर और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ ने पीपीई किट पहनने समेत पूरा एहतियात बरतते हुए यह प्रसव कराया। महिला का यह आठवां प्रसव था। साथ ही गर्भवती महिला के रक्ताल्पता का शिकार होने से भी खतरा था, लेकिन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता खर्कवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस काम को सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि पाटी ब्लॉक के बनौली (रीठा साहिब) गांव की गर्भवती महिला हीरा देवी (40) पत्नी मदन सिंह 13 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। रविवार शाम महिला को एकाएक तेज दर्द होने पर लोहाघाट से चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया था। कोरोना पॉजिटिव महिला का प्रसव तड़के सुबह तीन बजे कराया गया। पॉजिटिव महिला के इलाज को लेकर दहशत के बीच वरिष्ठ डॉक्टर श्वेता खर्कवाल और स्टाफ नर्स अनीता राय ने इस प्रसव को कराया। पीएमएस डॉ. जोशी ने बताया कि महिला का हीमोग्लोबिन मात्र आठ एमएम था। महिला की कोई जांच रिपोर्ट भी नहीं थी। जच्चा-बच्चा की तबियत ठीक है। अस्पताल प्रशासन ने डिस्चार्ज कर जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से उनके गांव बनौली भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें