फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, रेडअलर्ट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक बढ़ गया। इससे यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा बैराज प्रशासन ने रेडअलर्ट कर बैराज से वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज से रेडअलर्ट हटेगा।
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर सोमवार सुबह आठ बजे 83664 क्यूसेक था, जो नौ बजे 99268 क्यूसेक हो गया। दस बजे नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से बढ़कर 119796 क्यूसेक हो गया, 11 बजे नदी का जलस्तर 128466, 12 बजे 138170, शाम पांच बजे 1.46 लाख क्यूसेक से अधिक पहुंच गया। बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज पर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाएगा। उन्होंने बताया कि करीब सवा नौ दशक पुराने बैराज पर बरसात में खास सतर्कता बरती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें