मंगलवार दुपहर 2 बजे चंपावत मोटर स्टेशन में लगा अघोषित कर्फ्यू।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना वायरस का खौफ अब सोशल मीडिया में भी झलकने लगा है। जनता कर्फ्यू के बाद अचानक 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा होने से लोगों में खलबली मची है। इस दौरान सीमित समय के लिए बाजार खुलने से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।
बाजार में जरूरी सामान को खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी। पुलिस ने चार से अधिक लोगों के एक साथ दिखने पर पाबंदी लगा दी गई। सोशल मीडिया में वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले भी वायरस की गंभीरता को लेकर पोस्ट शेयर करने लगे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
चंपावत। कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। जिसमें केवल हाई का मेसेज भेजने पर संबंधित लोगों को ग्रुप का सदस्य बनाया जा रहा है। व्हाट्सएप में आने वाले मेसेज में विभिन्न प्रकार की खबरों और अन्य जानकारियों के साथ ही किसी भी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी भय और आशंका का माहौल
चंपावत। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी जाने होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों मे भय एवं आशंका का माहौल है। नगरीय इलाकों में कौतूहल के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी भय का माहौल पैदा हो गया है। जागरूकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को लेकर भय और आशंका का माहौल पैदा हो गया है।