फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कोरोना के बारूद पर तो नही बैठ गया बनबसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में क्वारंटीन किए गए लोगों में से तीन के कोराना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद से बनबसा के लोगों में भय बना हुआ है। लोगों में संक्रमण के खतरे का अंदेशा पैदा हो गया है। मुंबई, दिल्ली से आए तीन युवकों को बनबसा में विभिन्न स्थानों पर क्वारंटीन किया गया था। उनकी कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार को हल्द्वानी भेजा गया है।
विज्ञापन

बनबसा चंपावत जिले के अलावा पिथौरागढ़ एवं नेपाल जाने को आने वालों की संख्या बनबसा के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है। अभी तक बनबसा में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नही मिला था, लेकिन बाहर से आए तीन युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त हो गया है। राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह मंगला ने बताया कि बनबसा में डिग्री कॉलेज, दो इंटर कॉलेजों एक स्कूल के अलावा दो होटलों एवं प्रत्येक गांवों के पंचायत घरों व प्राथमिक स्कूलों में करीब नौ सौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि बाहर से आने वाले नेपाली नागरिक भी प्रतिदिन जगबूड़ा पुल पर जमा हो रहे हैं। सीओ बीसी पंत ने बताया कि बनबसा टनकपुर में सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से क्षेत्र में खासी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने लोगों को बेवजह घरों से बाहर नही निकलने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें