फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फोन से मिलेगा परामर्श

विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए चंपावत जिला अस्पताल में लगाई गई जाली। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोविड-19 क्लीनिक में तब्दील करने के बाद जिला अस्पताल में मार्च से ओपीडी बंद हो गई है। अब इस अस्पताल में महिलाओं के लिए ऑनलाइन इमरजेंसी परामर्श सेवा शुरू हो गई है। इसके जरिये गर्भवती महिलाओं को अस्पताल की ओर से फोन पर मार्गदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएए डॉ. आरके जोशी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशु या अन्य तरह की महिला संबंधी दुश्वारी होने पर अस्पताल के फोन (05965-231012) पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कॉल की जा सकती है। महिला डॉक्टर द्वारा इन महिला मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो महिला मरीज को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जाएगा।
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लगी जाली
चंपावत। अस्पताल जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के लिए पुख्ता उपाय किए जा रहे हैं। कोविड-19 अस्पताल के रूप में स्थापित जिला अस्पताल में फीवर क्लीनिक में जाली लगा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि अस्पताल में आइसोलेशन व क्वारंटीन सेंटर बनाने के साथ ही बचाव के सभी उपाय किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें