फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट:21 घंटे बाद खुला राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन-स्वांला के पास बंद मार्ग को खोलतीं जेसीबी मशीनें। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन और स्वांला के बीच मलबा आने से यह मार्ग 21 घंटे तक बंद रहा। जिससे 33 वाहन इस मार्ग पर फंसे रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात को एनएच पर धौन-स्वांला के बीच मलबा आ गया। जिससे मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला ने बताया कि बंद रोड को खोलने के लिए बृहस्पतिवार सुबह से प्रयास किए गए। लेकिन ऊपर से लगातार पत्थर गिरने से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। दोपहर बाद जैसे ही पत्थरों का गिरना थमा तो मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। शाम को पांच बजे मार्ग को सुचारु कर दिया है। बता दें कि इससे पूर्व सात अप्रैल को भी रात नौ बजे भी एनएच में धौन-स्वांला के पास मलबा आने बंद हो गया था। तब यह 91 घंटे बाद सुचारु हो पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें