फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन नई लाइन और एक प्लेट फार्म का निर्माण शुरू

Wed, 18 Dec 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रेलवे की ओर से अब पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर रेलवे स्टेशन में अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए यार्ड के एक्सटेंशन का कार्य तेज कर दिया है। यार्ड में एक नया प्लेट फार्म और तीन नई लाइनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह कार्य पूरा होते ही वर्तमान में संचालित आठ ट्रेनों से अधिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। साथ ही एक अतिरिक्त प्लेट फार्म से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
बता दें कि वर्तमान में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का विकास हो रहा है। इस पर अन्य योजनाओं पर भी रेलवे की ओर से कार्य शुरु हो रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक कापड़ी ने बताया कि अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए यार्ड के एक्सटेंशन की आवश्यकता बनी हुई थी। अमृत भारत के अलावा अन्य योजना में अब रेलवे की ओर से यार्ड में तीन नई रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरु हो गया है, साथ ही एक नया प्लेट फार्म भी बनाया जा रहा है। वर्तमान में चार एक्सप्रेस और चार पेसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन होता है। अब निर्माण पूरा होते ही अधिक ट्रेनों का संचालन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें