बनबसा (चंपावत)। गायत्री शक्तिपीठ बनबसा में गीता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्लोरियस एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय एक और दो व जीजीआईसी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर रवि पांडे, कैप्टन भानी चंद ने अपने विचार प्रस्तुत किए।