चंपावत। चंपावत शहर में जल्द ही नागरिकों को रोडवेज बस स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से निर्माणाधीन बस स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में चहारदीवारी बनने के बाद भूमि का समतलीकरण कर दिया गया है।
जेसीबी और लोडर मशीन के जरिए मिट्टी का समतलीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। अब स्टेशन के प्रवेश और निकासी गेट लगने के साथ ही केवल फर्श में कंक्रीट का कार्य शेष रह गया है। बताते चलें कि रोडवेज बस स्टेशन के लिए शासन स्तर पर बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जिला योजना के माध्यम से रोडवेज स्टेशन के निर्माण को प्राथमिकता दी है।
स्टेशन प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि स्टेशन में अधिकांश निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। रोडवेज की नैनीताल जाने वाली बस रात्रि में स्टेशन परिसर में ही रुक रही है। उनका कहना है कि उम्मीद की जानी चाहिए कि एक माह के अंतराल में जिला मुख्यालय में रोडवेज बस स्टेशन शुरू हो जाएगा।