बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी बृहस्पतिवार को कांडेकिरौली के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देने के प्रयास में सड़क से बाहर निकल गई और पलटने से बच गई। अलबत्ता इस कारण बेड़ीनाग-थल मार्ग पर एक घंटे तक जाम रहा। नागदेव टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हीरा सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा इन दिनों सड़क के किनारे कराए जा रहे पटरी भरान में मिट्टी को दबाया नहीं जा रहा है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।