फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण को खोदे गड्ढे में रोडवेज बस धंसी, लगा जाम

Sun, 23 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एनएच चौड़ीकरण का कार्य कर रही एनएचएआई की लापरवाही से शहर के व्यस्ततम चौराहे पर यात्रियों से भरी रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। पुलिया निर्माण के लिए की गई खुदाई में बस के धंसने से जाम लग गया। पुलिस दूसरे वाहन से धंसी बस को निकालने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन

टनकपुर डिपो की बस (यूके 07 पी/ए2913) रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे आनंद बिहार दिल्ली से टनकपुर लौट रही थी कि पीलीभीत चुंगी के पास पुलिया निर्माण के लिए एनएचएआई द्वारा की गई खुदाई में बस का पिछला पहिया धंस गया। बस के पलटने की स्थिति में पहुंचने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग बस की तरफ दौड़े और यात्रियों को सकुशल बस से उतारने में मदद की। बस धंसने से राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और दूसरे वाहन से बस को निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन देर शाम तक बस को नहीं निकाला जा सका था। कोतवाल ने बताया कि बस ऐसी जगह पर धंसी है कि दूसरे वाहन आ-जा नहीं सकते हैं। बहरहाल खबर भेजे जाने तक मौके पर जाम लगा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें