फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्रशर पर उप खनिज 55 रुपये क्विंटल दर पर उतारने पर बनी सहमति, आंदोलन स्थगित

Sun, 02 Feb 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन और क्रशर पक्ष के बीच उप खनिज के मूल्य को लेकर विवाद का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारी राजपाल सिंह की मध्यस्थता में बैठक हुई जिसमें ट्रक एसोसिएशन ने 55 रुपये क्विंटल क्रशर पर उपखनिज उतारने की बात कही। इस पर स्टोन क्रशर पक्ष की ओर से कुमाऊं स्टोन क्रशर के अनुज अग्रवाल, शारदा स्टोन क्रशर से अमित ठाकुर ने मांगों पर सहमति जताई। अब सोमवार से ट्रक खनन के लिए शारदा नदी में उतरेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, एसोसिएशन के नसीब हुसैन, संजय मिश्रा, नजीर हुसैन समेत आदि मौजूद रहे। इधर, तहसील गेट के समक्ष ट्रक एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल एक घंटे के मौन उपवास पर बैठे। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला, सूरज मिश्रा, साहिल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें