चंपावत। जिला पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं। कर्मचारियों ने नियमित रूप से वेतन देने का मांग की है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने बताया कि वेतन का चेक बना है, लेकिन जिला पंचायत के प्रशासक के हस्ताक्षर नहीं हुए हैं। इससे वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय ने बताया कि रूटीन कार्यों से जुड़े भुगतान को लेकर एएमए ने शासन को पत्र भेजा है। इसे लेकर अभी तक शासन से कोई लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इस कारण वेतन रुका हुआ है।