खनन वाहन स्वामियों की बैठक में दिशा निर्देश देते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
शक्तिमान, ट्रैक्टर और डंपर वाहन स्वामियों की बैठक में शारदा नदी से खनन शुरू करने को सर्वसम्मति से कोई निर्णय नहीं हो पाया। अलबत्ता ट्रैक्टर स्वामियों ने बैठक कर 12 दिसंबर से खनन शुरू करने का फैसला लिया। उन्होंने एसपी को ज्ञापन भेजकर सुरक्षा की मांग की है।
रविवार को नायकगोठ धर्मकांटे के पास पुलिस की मौजूदगी में खनन कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें शारदा नदी से खनन शुरू करने को लेकर सहमति पर चर्चा की गई, लेकिन ट्रैक्टर यूनियन और ट्रक यूनियन में सहमति नहीं जताने पर कोई सर्वमान्य हल नहीं निकल सका। ट्रक स्वामियों की एक यूनियन करने की मांग को ट्रैक्टर स्वामियों ने ठुकरा दिया।
उन्होंने अलग से बैठक कर 12 दिसंबर से शारदा नदी से खनन शुरू करने का निर्णय लिया। इस संबंध में सुरक्षा के तहत उन्होंने एसपी को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में ट्रैक्टर यूनियन अध्यक्ष चंदन सिंह महर, मोहित कनवाल, पवन पांडेय, अनिल प्रसाद सिन्हा, नरेश सकारी, योगेश यादव, संजय रावत, कमल महर के हस्ताक्षर हैं। उधर, शक्तिमान ट्रक स्वामियों ने प्रशासन से खनन वाहनों की समस्त यूनियनों को एक करने, एक और तोल कांटा लगाने की मांग की है।