फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

Sun, 03 Jan 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस की कीमतों में की गई वृद्धि से भड़के कांग्रेसी रविवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका और जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नए साल में रसोई गैस में मूल्य वृद्धि को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में राजाराम चौराहे से मोदी सरकार का पुतले के साथ जुलूस निकाला और फिर तुलसीराम चौराहे पर पुतले को आग लगाकर जमकर नारेबाजी की। विधायक खर्कवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में देश की जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया और सत्ता के बैठने के बाद अब जनता की रसोई में मार कर रहे हैं।

सभा को नगर अध्यक्ष मो. याकूब अंसारी, कैलाश चंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन मंडी समिति अध्यक्ष हरीश भट्ट ने किया। प्रदर्शन में केडी मुरारी, खालिद अंजुम, अनिल सिन्हा, फखरूद्दीन, अनिल चौधरी, भगवत सरन, सुलेमान सिद्दकी, अनिल प्रजापति, रामदत्त शर्मा, सुरेश खर्कवाल, सभासद देवेंद्र सिंह, छात्र संघ महासचिव चर्चित शर्मा, पूर्व सभासद दिनेश शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें