फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली जन चेतना रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी पर भाजपा सरकार के खिलाफ चेतना रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंककर गहरी नाराजगी जताई। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उनका कहना था कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। लोग महंगाई के बोझ तले दब चुके हैं। खाने का तेल दो सौ रुपये किलो, गैस सिलिंडर की कीमत 900 पार और पेट्रोल, डीजल सौ के दाम रुपये के पार पहुंच चुके हैं। इस महंगाई और बेरोजगारी के दौर में गरीब दो वक्त की रोटी के लिए तरस गया है। वक्ताओं का कहना था कि बाराकोट की पेयजल योजना करीब एक पखवाड़े से ध्वस्त है, जिसका कोई सुधलेवा नहीं है। लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भारी बारिश के बाद सड़कों के बुरे हाल हैं। इस मौके पर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण राम, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष नीरज कालाकोटी, हरीश राम, ललित कालाकोटी, दौलत राम, बिट्टू टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें