फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने उपवास रखा 

Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
उपवास रखते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में कर्ज में डूबे किसान सुरेंद्र सिंह की आत्महत्या के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार को दोषी ठहराया। कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर उपवास कार्यक्रम रखकर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन


रविवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के गांधी चौक पर आयोजित उपवास कार्यक्रम पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। इस कारण देश और प्रदेश में किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वक्त भी झूठे आश्वासन देकर किसान भाइयों को गुमराह किया है। उन्होंने मृतक किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, वीरेंद्र रावत, भगीरथ भट्ट, अनिल जोशी, कविराज मौनी, डा.महेश ढेक, हरगोविंद सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें