फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। पहली सितंबर से होने वाली जेईई और नीट परीक्षा को टालने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर उन्होंने ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि जेईई और नीट की परीक्षा के लिए पहाड़ के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र 200 किमी दूर हल्द्वानी व 350 किमी दूर देहरादून बनाए गए हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थियों के लिए इम्तिहान में शामिल होना बेहद कठिन होगा। कार्यकर्ताओं ने छात्रों की सेहत को देखते हुए परीक्षा को टालने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह, मयूख चौधरी, विनोद बड़ेला आदि शामिल थे।
इधर टनकपुर में भी नीट एवं जेईईई परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अगुवाई में प्रदर्शन करने वालों में भैरव जोशी, भीम सिंह, सतीश पांडेय, गजेंद्र पाल, चंदन बाबा, सूरज बोहरा, मोहन सिंह स्वीटी, कादिर अली, नीरज मिश्रा, आनंद यादव, कृष्ण गोपाल, मेहरोज अंसारी, प्रियांशु राठौर, विनोद ओली, शेर सिंह, हरिओम बाबू आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें