फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकों की कमी से नहीं जूझेगा रोडवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो को लिपिकों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। डिपो को 10 नए लिपिक मिल गए हैं। ये नए लिपिक अलग-अलग जगहों से भेजे गए हैं। इन सभी ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे अब विभागीय कार्य संचालन में तेजी आएगी। बीते वर्षों से डिपो में लिपिकों की कमी से कार्य संचालन में दिक्कतें आ रही थी। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो में 19 लिपकों के सापेक्ष आठ लिपिक ही तैनात थे। अब डिपो को 10 नए लिपिक मिलने से राहत मिली है। कार्यभार संभालने वाले लिपिकों में आशा प्रसाद, गोपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कालीचरण, ज्ञान सिंह, आरके शर्मा, दीपक कठायत, नितीश कुमार, घनश्याम सिंह, परशुराम शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें