टनकपुर में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने जहर खाने वाले हल्द्वानी निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत का पता चलने ही यहां भी कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति से आम जनता त्रस्त होने लगी है। हालात यह हो गए हैं कि व्यापारी अब आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट, गिरीश खर्कवाल, सौरभ अग्रवाल, सभासद देवेंद्र सिंह, श्रीमन गुप्ता, नासिर हुसैन, ग्राम प्रधान बसंत राय, मनोज पांडेय आदि शामिल थे।