फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी को लेकर सड़कों में उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Wed, 08 Nov 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में चंपावत में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक नोटबंदी की सालगिरह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। उन्होंने नोटबंदी की वर्षगांठ को काला दिवस बताते हुए मोटर स्टेशन में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना था कि नोटबंदी के बाद देश विकास की दौड़ में पिछड़ गया है तथा काला धन वापस लाने के दावे करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करने में पूरी तरह से असफल रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर नोटबंदी के कदम की कड़े शब्दों में आलोचना की। विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी, भुवन चौबे, कविराज मौनी, उत्तम सिंह देव, विपिन जोशी, हरीश भट्ट, देवेंद्र सिंह, विकास साह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें