फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे व्यापारी

Wed, 08 Nov 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए यहां के युवा व्यापारी मुखर हो रहे हैं। उन्होंने कपड़े, कापी-किताब और घरेलू सामान वितरित करना शुरू कर दिया है। करीब 100 लोगों ने इसका लाभ उठाया। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह नगर के खड़ी बाजार के युवा व्यापारी नवीन उपाध्याय, प्रमोद गहतोड़ी, कमल सुतेड़ी ने नेकी की दीवार बनाने की योजना तैयार कर निर्धन और असहाय लोगों की सहायता की पहल की है। व्यापारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी होने पर जरूरतमंद लोग आगे आए। व्यापारियों ने भविष्य में गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करने की बात कही है।

इसके लिए जल्द एक संस्था का गठन किया जाएगा। निर्धन परिवारों की आर्थिक मदद और गरीब बेटियों की शादी के लिए भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने लोगों से नेकी की दीवार में सहयोग करने की अपील की अपील की। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, मुकेश, रईस, भास्कर पाटनी, नरेश भट्ट, प्रकाश सुतेड़ी, अनिल माहरा, चरनदत्त मुरारी, अनिल मेहता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें