फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

विज्ञापन
लोहाघाट में मुख्यमंत्री के विरोध के चलते पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के स? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाने वाले युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एक घंटे से ज्यादा समय तक हिरासत में रखा। ये कार्यकर्ता युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में काले झंडे दिखाने के लिए लोहाघाट ग्रोथ सेंटर जा रहे थे। पुलिस ने सेंटर से कुछ दूरी पर इन युवकों को पकड़ कर हिरासत में लिया।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोहाघाट नगर की भूमि फ्री होल्ड करने, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना शुरू कराने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, राजकीय पॉलीटेक्निक में स्टाफ की तैनाती, लोहाघाट स्टेडियम के लटके कामों की प्रदेश सरकार की अनदेखी की जा रही है। विरोध करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव जिला प्रभारी करन सिंह, त्रिभुवन चम्याल, छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल, देवीधुरा छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश माहरा, लोकेश पांडेय, अशोक महरा, प्रकाश भट्ट, गोकुल कोहली, गिरीश सिंगवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया। कुछ देर थाने में रखने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें