बाराकोट के बिसराडी में घास जलने से पीडित महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि देते निर्मल नाथ।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के बिसराडी गांव में अराजक तत्वों द्वारा कुछ ग्रामीणों के घास के लुट्टों में आग लगाने के बाद जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और प्रधान निर्मलनाथ ने प्रभावित लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
दो नवंबर की रात को अराजक तत्वों ने बिसराड़ी के टोटनोला में मनी देवी, शांति देवी, देवकी देवी, नीमा देवी, मीना देवी, विमला देवी और केशवी देवी के सड़क किनारे रखे घास के 20 लुट्टों में आग लगा दी थी। अग्निकांड में सारी घास जल गई थी। इससे ग्रामीणों को कई हजार रुपये का नुकसान हुआ था। अध्यक्ष और प्रधान ने 15700 रुपये प्रति घास के लुट्टे के हिसाब से राहत राशि वितरित की। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, डूंगर सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।