फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 में सत्ता पर काबिज होगी कांग्रेस: पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी पूर्व विधायक नारायण पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के सुझाव भी दिए। जिला प्रभारी ने कहा कि जल्द ही पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जिला प्रभारी नारायण पाल ने कहा कि चंपावत में जिला कांग्रेस के सम्मेलन के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई और विकास थमने के कारण भाजपा राज से त्रस्त है। 2022 में कांग्रेस का सत्ता में लौटना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने को कहा। संचालन नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने किया। प्रदेश महासचिव हेमेश खर्कवाल की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद ने अध्यक्षता की। बैठक में भवानी टम्टा, अनिल सिन्हा, फखरुद्दीन, केआर जोशी, कामरान अंसारी, सौरभ गिरी, नीरज मिश्रा, सूरज बोहरा, संजय अग्रवाल, गोपाल बिष्ट आदि थे।
चुनाव के लिए मिलकर काम करें कांग्रेस कार्यकर्ता
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि आगामी विस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बैठक में खजान चंद गुड्डू, हयात सिंह बोरा, नाथूलाल शाह, मुकेश रावल, नीरज रावल, मनोज महरा, मोहन बोरा, गिरीश भट्ट, भूपाल सिंह सुगड़ा मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें