फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के बाद जनांदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी

Mon, 08 Oct 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में नव निर्वाचित कांग्रेस ब्लाक और नगर अध्यक्षों का स्वागत करते कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के नव निर्वाचित ब्लॉक और नगर अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


रंजीत पैलेस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव की अध्यक्षता में क्षेत्र की समस्याओं पर मंथन किया गया। निर्णय लिया कि नवरात्र के बाद सभी कार्यकर्ता जनांदोलन के जरिए भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय सचिव धर्माणी ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष नवीन जोशी, लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष भगत राम, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष चतुर सिंह मेहता, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वहां जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पीसीसी उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, खीमानंद बिनवाल, मनोहर सिंह ढेक, भोला बोहरा, मदन कलौनी, ललित फर्स्वाण, हरीश चौधरी, सज्जन लाल, नरेंद्र बोहरा, राजू देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें