फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के सरकार गिराने के आरोप बेबुनियाद

Tue, 14 Jun 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के लोकसभा सदस्य भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस के सरकार गिराने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मंगलवार को हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाते हुए चंपावत में रुके कोश्यारी ने कहा कि राज्य में राजनैतिक अनिश्चितता का माहौल बनाने के लिए स्वयं हरीश रावत जिम्मेदार हैं, लेकिन वह अपनी कारस्तानी का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए सभी को मुस्तैद रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने जहां उनके एक विधायक को तोड़ने में कामयाबी पाई तो भाजपा की ओर कांग्रेस के दस विधायक स्वयं ही चले आए।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव किसी नेता के चेहरे को सामने रखकर नहीं लड़ा जाएगा, बल्कि सभी 70 सीटों के प्रतिनिधि भाजपा सरकार बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हेमेश कलखुड़िया, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, शंकर दत्त पांडेय, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, मणिप्रभा तिवारी, अंबादत्त फुलारा, त्रिलोक गिरि, मुकेश कलखुड़िया, मुकेश महराना, मोहन भट्ट, दीपक तड़ागी सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें