फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
टनकपुर में राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त संबंधी स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और राज्य सरकार की ओर से आयुर्वेदिक कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है। आगाह किया है कि सरकार अपनी जनविरोधी हरकतों से बाज नहीं आई तो अब कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत चुंगी पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के आयुर्वेदिक कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी कर छात्रों के साथ अन्याय कर रही है। विरोध करने पर छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही है।
कहा कि सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर केस दर्ज करने का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, शहरोज, हिम्मत चिलवाल, मो. दानिश, भैरव जोशी, सूरज बोहरा, गुलशन वर्मा, दीपक, नितेश कुमार, श्याम कुमार, सुरेश कुमार, कमल टम्टा, अमर सिंह, भूपेंद्र कुमार, राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें