मोटर स्टेशन चंपावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृहस्पतिवार को भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर भाजपा का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के देहरादून कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ओर से की गई तोड़ फोड़ का विरोध किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह देव ने कहा कि बीजेपी की ओर से मंगलवार को देहरादून के प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ कर अभद्रता की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, पूरन कठायत, विकास साह, उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, तुषार वर्मा, रोहित सिंह, मयूख चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।